
इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच इस समय दूसरा अनाधिकृत टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है और शतक ठोका है। उनकी इस पारी ने टीम मैनेजमेंट को राहत दी होगी जो अनुभव की कमी से परेशान है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरसीबी ने 17 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी जिसे लेकर जोरदार जश्न का आयोजन किया था।
यह शिकायत नैजा होरतगारारा वेदिके के प्रतिनिधि ए.एम. वेंकटेश द्वारा शुक्रवार को कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत कर ली है और कहा है कि इसे पहले से दर्ज एफआईआर के साथ मिलाकर जांच की जाएगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने इस बात की जानकारी दी है। आरसीबी ने तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।
आरसीबी और केएससीए के खिलाफ भी दर्ज शिकायत
इसके अलावा, कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस हादसे को लेकर दो अन्य शिकायतें और दर्ज की गई हैं। एक शिकायत रोलैंड गोम्स नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाई जो इस भागदड़ में घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती रहा। उसने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर आरसीबी का पोस्ट देखा और अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने आया था। जब मैं गेट नंबर 17 से अंदर जा रहा था तो वहां भारी भीड़ थी जिससे मेरा कंधा बाहर निकल गया।”








