
यूपी समेत देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाह के बाहर भी पुलिस मुस्तैद है। साथ ही बकरीद पर कुर्बानी को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है।
देशभर में आज ईद-उल-अज़हा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में आज विशेष नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही लोग मस्जिदों में उमड़ने लगे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोग सुबह से ही बकरीद पर नमाज अदा कर रहे हैं। उधर, यूपी समेत देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाह के बाहर भी पुलिस मुस्तैद है। साथ ही बकरीद पर कुर्बानी को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। कुर्बानी तय जगहों पर किए जाने और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करने की अपील की गई है।
-
अहमदाबाद की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज
गुजरात में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अहमदाबाद की जामा मस्जिद में नमाज अदा की।
-
तमिलनाडु: कोयबंटूर में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की
तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। कोयंबटूर के इस्लामिक मैट्रिकुलेशन स्कूल में नमाज अदा करने लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
मुख्तार अब्बास नकवी ने बकरीद की नमाज अदा की
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर दिल्ली के इमामिया हॉल शिया जामा मस्जिद में नमाज अदा की।
यूपी: संभल में बकरीद पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से निगरानी
यूपी के संभल में बकरीद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। ईद की नमाज से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के प्रमुख स्थानों, ईदगाह और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। ईदगाह पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही, आर.आर.एफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल को शहरभर में तैनात किया गया है।
अजमेर शरीफ दरगाह पर बड़ी संख्या में नमाज के लिए लोग पहुंचे
ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में अजमेर शरीफ दरगाह पर ‘जन्नती दरवाजे’ के जरिए पहुंच रहे हैं। आज अजमेर शरीफ दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ नमाजियों के लिए खोला जाता है।
अजमेर शरीफ दरगाह पर बड़ी संख्या में नमाज के लिए लोग पहुंचे
ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में अजमेर शरीफ दरगाह पर ‘जन्नती दरवाजे’ के जरिए पहुंच रहे हैं। आज अजमेर शरीफ दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ नमाजियों के लिए खोला जाता है।








