रेड लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेड लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे लोग
उत्तराखंड के डोईवाला में हरिद्वार हाइवे पर आठ गाड़ियां आपस में टकरा गई। जानकारी के अनुसार, छिद्दरवाला में रेड लाइट पर ये हादसा हुआ।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, छिद्दरवाला के पास रेड लाइट पर जब पूरा ट्रैफिक रुका हुआ था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार को काबू नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह से इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक महिला घायल है, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें