
Housefull 5 Box Office Day 5 अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। वीक डे में भी इस मूवी की कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रिलीज के 5वें दिन हाउसफुल 5 ने बेहतरीन कलेक्शन करके दिखाया है।
वीक डे में हाउसफुल 5 का कमाल
अमूमन देखा जाता है कि रविवार के बाद वीक डे में फिल्मों की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। बेशक रविवार की तुलना में सोमवार को हाउसफुल 5 का कलेक्शन नीचे की तरफ गिरा, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं थे, जिनके बारे में चर्चा न की जाए।
रिलीज के 5वें दिन हाउसफुल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार इनकम की लय को बरकरार रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इस मूवी ने अनुमानित 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक हाउसफुल पार्ट 5 ने डबल डिजिट में कमाई को जारी रखा है, जो इस बिग बजट की मूवी के लिए बड़ी बात है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता साजिदनाडियाडवाला की ये मूवी 240 करोड़ की लागत से बनी है, इस आधार अभी घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तहत अक्षय कुमार की फिल्म बजट निकालने से कोसों दूर है।
हाउसफुल 5 कलेक्शन ग्राफ
| दिन | कमाई |
| पहला दिन | 24.35 करोड़ |
| दूसरा दिन | 32.38 करोड़ |
| तीसरा दिन | 35.10 करोड़ |
| चौथा दिन | 13.15 करोड़ |
| पांचवा दिन | 10 करोड़ |
| टोटल | 114.98 करोड़ |
इसी लय के साथ आने वाले दिनों में अगर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर कमाई को जारी रखती है तो ये 2025 की एक और सफल मूवी बन सकती है।








