
अहमदाबाद विमान हादसा, जिन लोगों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ। उनके परिजन शोकाकुल हैं तो देश में इस हादसे को लेकर मातम पसरा हुआ है।
अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।’
दुर्घटना स्थल पर पहुंचा पीएम मोदी का काफिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है। इस जगह का वीडियो सामने आया है। विमान हादसे में गुरुवार को 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे वाली जगह पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद पहुंच गए। वह हादसे वाली जगह पर भी पहुंचे हैं। विमान हादसे में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हुई है। 56 अन्य लोगों की इस हादसे में जान गई है। कुल 297 लोग हादसे का शिकार हुए हैं।’
प्लेन हादसे पर मुकेश और नीता अंबानी ने जताया दुख
अहमदाबाद प्लेन हादसे पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने दुख जताया है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा, ‘नीता और मैं, पूरे रिलायंस परिवार के साथ, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जानमाल की भारी क्षति से बेहद दुखी और व्यथित हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुख की इस घड़ी में, रिलायंस चल रहे राहत प्रयासों को अपना पूरा और अटूट समर्थन देता है और हर संभव तरीके से सहायता करने के लिए तैयार है। हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय क्षति से उबरने की शक्ति और सांत्वना मिले।’








