बांसवाड़ा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन जा रहे थे डॉक्टर, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूरा परिवार खत्म
दिल दहला देने वाले विमान हादसे में बांसवाड़ा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्ची और दो जुड़वा बच्चे शामिल थे।

अहमदाबाद के दिल दहला देने वाले विमान हादसे में सैकड़ों परिवारों के लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक प्लेन क्रैश में राजस्थान के बांसवाड़ा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी कोमी व्यास और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक लड़की और दो जुड़वा बच्चे थे। यह खबर जैसे ही बांसवाड़ा पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दुखद घटना से मर्माहत है।

परिवार के साथ लंदन जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रतीक जोशी पेशे से डॉक्टर थे और अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बांसवाड़ा जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला और डीएसपी तत्काल मृतक प्रतीक जोशी के घर पहुंचे। हालांकि, घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे। प्रशासन ने कोमी व्यास के पिता अनिल व्यास के भांजे से इस संबंध में जानकारी जुटाई और शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विमान में राजस्थान के 10 लोग थे सवार

इस भीषण विमान हादसे में राजस्थान के कम से कम 10 लोगों के भी सवार होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच यात्री शामिल हैं। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे, और हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

 

उदयपुर के चार यात्री

  • शुभ मोदी और शगुन मोदी: उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे और बेटी। दोनों एमबीए स्नातक थे और अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उनके परिवार से मिलकर जानकारी जुटाई।
  • वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया: वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया हाल ही में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में कार्यरत थे।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें