अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद अब हिंडन फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से टेकऑफ रोक दिया गया। उड़ान भरने से पहले तकनीकी खामी की वजह से विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा। विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे जिनमें खराबी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

 एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों के साथ परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने अभी इस बारे में को आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि टेकऑफ क्यों रोका गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1511, जो गाजियाबाद से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी, उसमें तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ रोक दिया गया है।

एक घंटे से 1 घंटे रनवे पर खड़ा विमान

फ्लाइट को उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही अचनाक तकनीकी खामी सामने आई। इसके कारण टेकऑफ को टाल दिया गया। विमान करीब एक घंटे से 1 घंटे रनवे पर खड़ा है।

यात्रियों में मचा हड़कंप

उधर, खराबी की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की विमान में करीब 100 यात्री मौजूद थे। यात्रियों के बीच घबराहट और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट जवाब नहीं आया है। यात्रियों को जानकारी का इंतजार है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें