पूर्व सी एम रूपाणी समेत 47 के शव परिवार को सौंपे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों को सौंपे जा रहे शव

विमान हादसे में मृतकों के शवों को पहचानने में काफी दिक्कत आ रही है। मृतकों का शरीर पूरी तरह जल गया है। इस कारण उनका DNA का मिलान कर शव की शिनाख्त की जा रही है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान की भीषण दुर्घटना के चार दिन बाद, अब तक डीएनए मिलान के माध्यम से 114 मृतकों की पहचान कर ली गई है। पूर्व सीएम रूपाणी समेत 47 लोगों के शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

पूर्व सीएम के परिजनों को सौंपा गया शव

इस हादसे में 274 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों में शामिल गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पहचान भी रविवार को डीएनए जांच से कर ली है। उनके शव को भी सोमवार को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

शव पहचानने में आ रही दिक्कत

अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कर रहे हैं, क्योंकि 12 जून को विमान दुर्घटना में कई लोग इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनके शव पहचाने नहीं जा सके।

114 शवों के DNA का हुआ मिलान

शाम 4 बजे तक डीएनए मिलान के माध्यम से 114 मृतकों की पहचान कर ली गई है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा था विमान

बता दें कि गुरुवार को दोपहर 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जाने वाले इस विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। दुर्घटना में अन्य लोगों के मारे जाने की भी खबरें हैं, जिनमें कई एमबीबीएस छात्र शामिल थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *