झारखंड में टीचर के बंपर पदों पर भर्ती का एलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीएसएससी टीचर भर्ती के लिए आवेदन आज से होंगे स्टार्ट।
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से टीचर के 1373 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस आज से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र जीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाइन ही भर सकेंगे। अन्य किसी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज यानी 18 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तय की गई है। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन मान्य होंगे।

विषयानुसार भर्ती विवरण

  1. माध्यमिक आचार्य राजनीति शास्त्र: 221 पद
  2. माध्यमिक आचार्य समाज शास्त्र: 159 पद
  3. माध्यमिक आचार्य मनोविज्ञान: 53 पद
  4. माध्यमिक आचार्य मानव शास्त्र: 21 पद
  5. माध्यमिक आचार्य दर्शनशास्त्र: 19 पद
  6. माध्यमिक आचार्य गृह विज्ञान: 96 पद
  7. माध्यमिक आचार्य भूगर्भ शास्त्र: 32 पद
  8. माध्यमिक आचार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग: 54 पद
  9. माध्यमिक आचार्य साइबर सिक्योरिटी एवं डाटा साइंस: 54 पद
  10. माध्यमिक आचार्य कंप्यूटर साइंस: 131 पद
  11. एप्लॉयड इंग्लिश माध्यमिक आचार्य: 54 पद
  12. माध्यमिक आचार्य उर्दू: 92 पद
  13. माध्यमिक आचार्य संथाली: 83 पद
  14. माध्यमिक आचार्य बांग्ला: 25 पद
  15. माध्यमिक आचार्य मुंडारी: 16 पद
  16. माध्यमिक आचार्य, हो: 26 पद
  17. माध्यमिक आचार्य कुड़ुख: 24
  18. माध्यमिक आचार्य कुरमाली: 10 पद
  19. माध्यमिक आचार्य नागपुरी: 21 पद
  20. माध्यमिक आचार्य पंचपरगनिया: 10 पद
  21. माध्यमिक आचार्य उड़िया: 4 पद
  22. विशेष शिक्षा आचार्य माध्यमिक: 150 पद
  23. माध्यमिक आचार्य खोरठा: 18 पद

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन फीस फॉर्म के साथ अवश्य जमा करें नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। 

एप्लीकेशन फीस अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय की गई है। झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 50 रुपये भुगतान करना होगा। 40 फीसदी से अधिक वाले दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

 

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 42 वर्ष महिला 43 वर्ष अनुसूचित जाति 45 वर्ष एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए वर्ष निर्धारित है। 

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के अनुसार 35400 से लेकर 112400 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं सकते हैं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *