एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट घोषित।
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट (Live SSC GD Constable 2025 Results Updates) वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के बाद अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार साइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिटेन टेस्ट में कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ पाने वाले अभ्यर्थी फिजिकल के लिए क्वालीफाई होंगे। भर्ती के जरिये 53690 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन देशभर में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर 4 से 25 फरवरी तक करवाया गया था जिसमें भाग लेने वाले लाखों कैंडिडेट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से SSC GD Constable Result 2025 आज यानी 17 जून को जारी कर दिया गया है।
एसएससी द्वारा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस लिस्ट में रिटेन एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें