68 यात्रियों को लेकर मदुरै जा रहे इंडिगो विमान में बीच हवा में आई खराबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिगो एअरलाइन के एक विमान में आई तकनीकी खराबी
चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो एअरलाइन की एक उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे चेन्नई वापस लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद पायलट को खराबी का पता चला जिसके बाद उन्होंने चेन्नई में वापस उतरने की अनुमति मांगी। विमान में लगभग 68 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

 चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एअरलाइन के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को वापस चेन्नई लौटना पड़ा।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एअरलाइंस के विमान के पायलट को खराबी के बारे में पता चला, जिसने फिर चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी।

सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

उन्होंने बताया कि करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें