एअर इंडिया ने रद की कई उड़ानें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम और जांच की वजह से ये फैसला लिया गया।
Air India flight cancelled एअर इंडिया ने विमान की जांच में वृद्धि खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। दुबई चेन्नई दिल्ली मेलबर्न और पुणे जैसे शहरों के बीच की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रखरखाव और परिचालन कारणों से उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए एअर इंडिया प्रयासरत है।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को विमान की जांच में वृद्धि, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। प्रभावित उड़ानों में दुबई, चेन्नई, दिल्ली, मेलबर्न, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की उड़ानें शामिल हैं।

एअर इंडिया के बयान के अनुसार, “एअर इंडिया की दुबई से चेन्नई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें AI906; दिल्ली से मेलबर्न के लिए AI308; मेलबर्न से दिल्ली के लिए AI309; दुबई से हैदराबाद के लिए AI2204 और पुणे से दिल्ली के लिए घरेलू उड़ानें AI874; अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI456; हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए AI571 को रखरखाव और परिचालन कारणों से रद कर दिया गया है।”

 

एअर इंडिया देगा रिफंड

एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और उनकी सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं। एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी करेगी और तीन मार्गों पर 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करेगी। इसके साथ ही, यात्रियों को पूर्ण रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी जा रही है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारे ग्राउंड स्टाफ सहकर्मी यात्रियों के लिए जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रहे हैं। यात्रियों को रद करने पर पूर्ण रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की पेशकश की गई है।” 

इन नंबरों पर करें कॉल

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच वेबसाइट पर करें या ग्राहक सेवा नंबरों पर संपर्क करें। 

बयान में आगे कहा गया, “हमारे विमानों पर जारी बढ़ी हुई जांच, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और खराब मौसम के कारण कुछ रुकावटें हो सकते हैं। इसके बारे में यात्रियों को समय पर जानकारी दी जाएगी। यात्री कृपया अपनी फ्लाइट की स्थिति यहां http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर जांचें या हमारे ग्राहक सेवा केंद्र से 011 69329333, 011 69329999 पर संपर्क करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर जाएं।” 

इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया ने बताया कि वह कई अंतरराष्ट्रीय रूट पर हर सप्ताह फ्लाइट की संख्या में कमी करेगा और 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक तीन मार्गों पर परिचालन अस्थायी रूप से रोक देगा। 

एयरलाइन ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “18 जून 2025 को जारी प्रेस बयान के बाद, जिसमें बोइंग 787 और 777 विमानों की ओर से संचालित सेवाओं में अस्थायी रोक की घोषणा की गई थी। हम प्रभावित उड़ानों का ब्योरा देना चाहते हैं। ये कटौतियां 21 जून 2025 से प्रभावी होंगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक रहेंगी।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें