
बीपीएससी की परीक्षाओं के लिए आवेदन के समय अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह आयोग द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है।
आयोग ने छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बीपीएससी ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा Live Photo Capturing / Upload और सर्वर डाउन संबंधित समस्या की शिकायत की गई थी। आयोग ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार तत्काल प्रभाव से कर दिया है। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि बिना किसी विलंब के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। आयोग ने यह भी कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 8235422867, 9297739013 और 8235422948 पर फोन किया जा सकता है।
फोटो अपलोड में आ रही थी परेशानी
एक्स हैंडल पर आयोग ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान Live Photo Capturing अथवा Live Photo Upload और सर्वर (Server) संबंधी समस्याओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। आयोग द्वारा इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया गया तथा आवश्यक तकनीकी सुधारात्मक उपाय तत्काल प्रभाव से किए गए। वर्तमान में उपर्युक्त समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। अतः सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे बिना किसी विलंब के आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
30 जून है आखिरी तारीख
एक अन्य पोस्ट में bpsc ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर जल्द आवेदन करें। आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन एवं दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य करें।








