लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एअर इंडिया की फ्लाइट में 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स की तबीयत खराब।
लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट (AI 130) में उड़ान के दौरान पांच यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स की तबीयत बिगड़ गई। मुंबई एअरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एअर इंडिया इस घटना की जांच कर रही है।

 लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट  में कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मुंबई एअरपोर्ट पर लैडिंग के बाद सभी को मेडिकल रूम में ले जाया गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया।

एअर इंडिया की फ्लाइट 130 लंदन के हीथ्रो एअरपोर्ट से मुंबई आ रही थी। उड़ान के दौरान ही पांच यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स की हालत खराब हो गई। सभी को आचनाक चक्कर आने लगे और मितली जैसा महसूस होने लगा।

मेडिकल टीम ने किया इलाज

मुंबई एअरपोर्ट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाया गया, जहां मेडिकल टीम पहले से तैयार थी। लैडिंग के बाद भी दो यात्रियों और दोनों क्रू मेंबर्स की सेहत में सुधार नहीं आया। ऐसे में उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज हुआ। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने भी घटना की पूरी जानकारी दी।

एअर इंडिया के अनुसार,

फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड कर चुकी है। हमारी मेडिकल टीम ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स को फौरन सहायता पहुंचाई। लैंडिंग के बाद भी 2 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।

जम्मू जा रही फ्लाइट वापस लौटी

इस घटना से ठीक पहले एअर इंडिया की फ्लाइट IX2564 दिल्ली से जम्मू जा रही थी, तभी संदिग्ध जीपीएस सिग्नल के हस्तक्षेप के बाद विमान को वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। एअर इंडिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट को दोबारा दिल्ली में लैंड करवाया गया और बाद में दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को जम्मू के लिए रवाना किया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें