उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटा बह गए मजदूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बड़कोट में शनिवार की देर रात बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 17 मजदूर बह गए हैं। बादल फटने से कई जगहों पर सैलाब आने की जानकारी भी मिल रही है। जानें अपडेट्स….

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र में देर रात बादल फटने के कारण आए सैलाब में 17 मजदूर बह गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब रात के एक बजे हुआ जब 17 मजदूर एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। अचानक बादल फटने की घटना से मौके पर मौजूद पानी की तेज धार में सभी मजदूर बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मौके पर SDRF और पुलिस टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्षेत्र में तेज बारिश और मलबा आने से हालात गंभीर बने हुए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें