मोहन यादव ने भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज मामले में बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

8 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई
सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर 8 इंजीनियरों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इसमें से सात को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक रिटायर्ड एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बना एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया था। इस ओवरब्रिज में 90 डिग्री का एक अजीबोगरीब मोड़ बना दिया गया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी। वहीं अब इस मामले में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के ऐशबाग आरओबी मामले में गंभीर डिजाइन दोष पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत एक जांच कमेटी गठित की और निर्माण के लिए जिम्मेदार 8 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद की कार्रवाई

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के 8 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच जाएगी। वहीं त्रुटिपूर्ण डिजाइन देने पर निर्माण एजेंसी व डिजाइन कंसल्टेंट को ब्लैक लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही आरओबी में आवश्यक सुधार हेतु कमेटी गठित की गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लो.नि.वि. के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गयी है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।”

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें