रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले की रात की बताई कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फाइनल से एक रात पहले नहीं सो पाए थे रोहित शर्मा
भारत के T20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने दिल की बात की। रोहित ने विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई साझेदारी को याद किया। साथ ही सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच और राहुल द्रविड़ के अंतिम मिशन की यादों को ताजा किया जिसके कारण वे फिर से विश्व चैंपियन बने।
 बारबाडोस में ICC मेंस T20 विश्व कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के ठीक एक साल बाद रोहित शर्मा ने अपने दिल की बात की है। रोहित ने खुलासा किया कि वह फाइनल से पहले वह पूरी रात ठीक से सो नहीं पाए थे। वह घबराए हुए थे। 

भारत के T20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने JioHotstar के साथ ‘चैंपियंस वाली फीलिंग फिर से’ पर दिल की बात की। रोहित ने विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई साझेदारी को याद किया। साथ ही सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच और राहुल द्रविड़ के अंतिम मिशन की यादों को ताजा किया, जिसके कारण वे फिर से विश्व चैंपियन बने। 

‘इतना लंबा इंतजार करना…’

रोहित शर्मा ने कहा, 13 साल एक लंबा समय है। अधिकांश लोगों का करियर 13 साल का भी नहीं होता। इसलिए विश्व कप जीतने के लिए इतना लंबा इंतजार करना… मैंने आखिरी बार 2007 में जीता था। मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती थी। मैं पूरी रात सो नहीं पाया। मैं केवल विश्व कप के बारे में सोच रहा था। मैं घबराया हुआ था।

‘या तो कप यहां होगा या नहीं’

रोहित ने आगे कहा, मैं अपने पैरों को महसूस नहीं कर पा रहा था। मैं इसे दिखाता नहीं हूं लेकिन अंदर से डर बहुत लग रहा था। हमें सुबह 8:30 या 9 बजे के आसपास निकलना था। लेकिन मैं 7 बजे उठ गया। अपने कमरे से मैं मैदान देख सकता था और बस उसे देखता रहा। मुझे याद है कि मैंने सोचा था- ‘दो घंटे में मैं वहां पहुंच जाऊंगा। और चार घंटे में रिजल्ट सामने आ जाएगा। या तो कप यहां होगा या नहीं।

एक साल हुए पूरे

बता दें कि 29 जून 2024 को ही भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के एक साल पूरे हो गए हैं। हालांकि, फैंस के दिमाग में अभी भी इसकी यादें ताजा हैं। इस एक साल में भारत ने दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती।

बता दें कि 29 जून 2024 को ही भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के एक साल पूरे हो गए हैं। हालांकि, फैंस के दिमाग में अभी भी इसकी यादें ताजा हैं। इस एक साल में भारत ने दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें