एक साल और CBDT के अध्यक्ष रहेंगे रवि अग्रवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र सरकार ने बढ़ाया CBDT अध्यक्ष का कार्यकाल।
CBDT Chairman Ravi Aggarwal केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। रवि अग्रवाल जो 1988 बैच के IRS अधिकारी हैं जून 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। नए आदेश के अनुसार अब वे जून 2026 तक CBDT के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। यह फैसला सरकार द्वारा लिया गया है।
केंद्र सरकार ने शनिवार को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल इसी महीने जून 2025 में खत्म होने वाला था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने इसे 1 साल के बढ़ा दिया है। रवि अग्रवाल अब जून 2026 तक CBDT के चेयरमैन पद पर नियुक्त रहेंगे। 

CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। जून 2025 में वो रिटायर होने वाले थे, मगर अब उनकी सेवा एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार, रवि अग्रवाल जून 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें