नीतीश ही होंगे बिहार के सीएम राजनाथ सिंह ने किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनाथ सिंह और सीएम नीतीश
बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल अब दिल्ली से पटना तक शुरू हो चुका है। पटना पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाना है। जानिए उन्होंने लालू के लिए क्या कहा?
बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल अब दिल्ली से पटना तक शुरू हो चुका है। पटना पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाना है। जानिए उन्होंने लालू के लिए क्या कहा?

लालू-कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने कसा तंज

राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा और कहा कि राजद के साथ-साथ कांग्रेस भी बिहार की बर्बादी के दोषी रहे हैं, इन दोनों की सरकारों ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, अपराध.. जातिवाद और जंगलराज के चलते बिहार अंधेरे में चला गया था, धीरे-धीरे ये अंधकार खत्म हुआ है। भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, जो बिहार एक समय बर्बाद हो गया था, आज वो बिहार आत्मनिर्भर बन गया है।

 

 

कर्पूरी की विचारधारा सिर्फ एनडीए ला सकती है-राजनाथ 

राजनाथ ने कहा, जो लोग बिहार को अंधेरे में धकेलना चाहते हैं वो सफल नहीं हो पाएंगे। कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा केवल और केवल BJP और NDA ला सकती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए लालू जी अपशब्दों की भाषा इस्तेमाल करते थे, लालू जी ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा,लालू जी ने कर्पूरी जी कभी सम्मान नहीं दिया। कर्पूरी जी को सही सम्मान उनके मरणोपरांत केंद्र सरकार ने भारत रत्न देकर किया, हम जो कहते हैं वो करते हैं, लालू जी ने कर्पूरी जी को अपनी जीप तक नहीं दिया।

लालू को खूब सुनाई खरी खोटी

लालू यादव ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों के पास रखा, ये बहुत शर्म की बात है। इससे पता चलता है कि RJD की विचारधारा और सोंच कैसी है,, इनलोगों का असली चेहरा समाज के सामने आ रहा है। RJD-कांग्रेस मिलकर बिहार को अपराध-बेरोजगारी दिया और महिलाओं को असुरक्षित रखा। लालू जी के शासनकाल में संविधान के बदले गोलियों की गूंज सुनाई पड़ती थीं,लोगों को यह जरूर याद दिलाना है। सामंतवादी मानसिकता वाले लोगों ने समाजवाद का चोला पहनकर बिहार के साथ धोखा किया है, बिहार के लोगों ये सारी बातें समझानी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें