पीएम मोदी एक साथ 10 ‘वंदे भारत’ को दिखाएंगे हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। नई शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बिहार को खास सौगात मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी पहली बार एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये 10 वंदे भारत ट्रेनें देशभर के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी।

सबसे ज्यादा बिहार से होकर गुजरेंगे वंदे भारत ट्रेनें

इनमें से जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएंगी, उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से होकर वंदे भारत ट्रेन गुजरेंगी। सभी 10 वंदे भारत ट्रेनों के रूटों की जानकारी भी सामने आ गई है।

सभी ट्रेनों का ये है रूट

  1. टाटानगर – पटना
  2. वाराणसी – देवघर
  3. टाटानगर-ब्रह्मपुर
  4. रांची-गोड्डा
  5. आगरा-बनारस
  6. हावड़ा-गया
  7. हावड़ा-भागलपुर
  8. दुर्ग-वीएसकेपी
  9. हुबली-सिकंदराबाद
  10. पुणे-नागपुर

जानिए किन राज्यों से होकर गुजरेंगी वंदे भारत ट्रेनें?

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। वो झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश है। इन सभी राज्यों को पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं।

हाल ही में शुरू की गईं ये वंदे भारत ट्रेनें

बता दें कि अभी हाल ही में 3 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन तीनों ट्रेनों को पीएम मोदी ने वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई थी। नागरकोइल और मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती हैं। इससे दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में यात्रा के विकल्प और अधिक मजबूत हो गए हैं। इसके साथ ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन मेरठ सिटी से लखनऊ के लिए शुरू की गई है।

  1. डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल वंदे भारत
  2. मदुरै – बेंगलुरु कैंट वंदे भारत
  3. मेरठ सिटी से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें