मंकी पॉक्स ने दी भारत में दस्तक, रहें सावधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश से लौटे युवक में मंकी पॉक्स के लक्षण, आइसोलेट किया गया है, जांच जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई पूरी बात। मरीज किस राज्य का है और किस देश से आया है या भारत आने के बाद किन लोगों से मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

भारत में भी मंकी पॉक्स ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्राय के अनुसार हाल ही में एक ऐसा (मेल)पेशेंट भारत आया है, जो ऐसी कंट्री में था जहां पर मंकी पॉक्स की बीमारी फैली हुई है। मंकी पॉक्स जैसे लक्षण होने के कारण मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल टेस्ट किए जा रहे हैं और सभी तरह की जांच की जा रही हैं। मरीज को डेसिग्नटेड अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है।

रोगी से नमूने लिए गए हैं ताकि म्पॉक्स की उपस्थिति की पुष्टि की जा सके। मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला जा रहा है और संपर्क ट्रेसिंग चल रही है ताकि संभावित स्रोतों की पहचान की जा सके और देश के भीतर इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके। मरीज किस राज्य का है और किस देश से आया है या भारत आने के बाद किन लोगों से मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

70 से ज्यादा देशों में मंकी पॉक्स का आतंक

एमपॉक्स या मंकी पॉक्स अफ्रीका से फैला और अब दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुका है। मंकी पॉक्स से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरे के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बैठक की और आपातकाल स्थिति घोषित कर दी है। WHO ने मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। मंकीपॉक्स का पहला मामला 1958 में सामने आया था। जहां एक कोलोनी में रिसर्च के लिए बंदरों को रखा गया था। साल 1970 में कांगो (डीआरसी) में पहली बार इंसानों में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे। ये इंसान में फैलने वाला पहला केस था। इसके बाद दूसरे मिडिल और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में लोगों में मंकीपॉक्स के केस सामने आए। अफ्रीका के बाहर अमेरिका, इज़राइल, सिंगापुर में मामले पाए गए हैं। यूके में पहली बार 2018 में एक मामला सामने आया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें