शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या।
ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। छात्रा ने दो प्रोफेसरों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने दो टीचरों पर संगीन आरोप लगाए हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी अन्य स्टूडेंट्स को मिली तो छात्रों ने इसकी जानकारी हॉस्टल प्रशासन को दी, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें