PM मोदी ने रेखा गुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी मेहनत व नेतृत्व की सराहना की। रेखा ने हरियाणा के गांव नंदगढ़ में जन्मदिन मनाया और पार्टी में महिला नेतृत्व का मजबूत उदाहरण पेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके 51वें जन्मदिन पर मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री ने रेखा गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और लगन से ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की भलाई के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने भी रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा में स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया।

रेखा गुप्ता के नाम PM मोदी का खास संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ है और दिल्ली की सेवा में हमेशा सक्रिय रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शहर की तरक्की के लिए कई अहम पहल की हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ रेखा गुप्ता ने पीएम के इस संदेश का जवाब देते हुए कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया। आपका प्रेरणादायक मार्गदर्शन मेरे लिए ताकत और प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री के तौर पर मैं आपके ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सपने को दिल्ली के हर नागरिक के लिए हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।’

 

 

बीजेपी की इकलौती महिला CM हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। वह पहली बार विधायक बनीं और फरवरी 2025 में बीजेपी ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया। इसके साथ ही बीजेपी ने 24 साल बाद दिल्ली में अपनी हुकूमत कायम की। रेखा गुप्ता बीजेपी की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ वह देश की 2 महिला मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी रेखा गुप्ता बीजेपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वह छात्र जीवन से ही सियासत में सक्रिय रही हैं और छात्रसंघ की सदस्य भी रही हैं।

 

 

हरियाणा के गांव में जन्मदिन का जश्न

रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मना रही हैं। शनिवार को वह जुलाना पहुंचीं जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिल्ली के अधिकारियों के मुताबिक, रेखा गुप्ता जुलाना और नंदगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की तरक्की और लोगों की भलाई के लिए कई कदम उठाए हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें बीजेपी के अंदर एक मजबूत नेता के तौर पर उभारा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें