जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नहीं लड़ेगी राज्यसभा चुनाव, वजह भी सामने आई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक कर्रा

जम्मू कश्मीर में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक कर्रा ने कहा है कि कांग्रेस ये चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।

जम्मू कश्मीर में 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ये चुनाव नहीं लड़ेगी। खुद जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक कर्रा ने ये जानकारी दी है।

तारिक कर्रा ने बताई चुनाव ना लड़ने की वजह

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक कर्रा ने बताया, “सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा ‘सुरक्षित सीट’ से इनकार करने के बाद कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर में चार सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।”

 

 

नेशनल कान्फ्रेंस ने कांग्रेस को दिया था झटका

सत्ताधारी नेशनल कान्फ्रेंस ने शुक्रवार को राज्यसभा की चार सीटों में से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। नेशनल कान्फ्रेंस के इस कदम से कांग्रेस बैकफुट पर आ गई थी। इसके बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के लिए राज्यसभा चुनाव कब?

जम्मू-कश्मीर के लिए फरवरी 2021 से रिक्त पड़ी चार सीटों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को श्रीनगर स्थित विधानमंडल परिसर में ही होगा। अगर सियासी दलों की स्थिति देखें तो राज्यसभा की चार में से एक सीट भाजपा द्वारा आसानी से जीतने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस क्या चाहती थी?

दरअसल कांग्रेस चाहती थी कि उसे एक सुरक्षित सीट दी जाए और इसको लेकर कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व नेशनल कान्फ्रेंस पर अपना प्रेशर बना रहा था। लेकिन ये चर्चा पहले ही जोरों पर थी कि नेशनल कांफ्रेंस जीतती नजर आ रही 3 सीटों में से कांग्रेस के लिए कोई सीट छोड़े, ये नामुमकिन है।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस के बीच का ये मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि नेशनल कांफ्रेस ने कांग्रेस को गच्चा दिया है, वहीं कुछ का ये भी कहना है कि कांग्रेस के लिए ये अपमानित करने वाली बात है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें