
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान इजरायल-गाजा संघर्ष पर अहम बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान इजरायल-गाजा संघर्ष पर अहम बातचीत हुई। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान इजरायल-गाजा संघर्ष मुख्य मुद्दा रहा।
कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद ने PM मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबा अमेरिका के न्यूयॉर्क में लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में यह बैठक की। अब से कुछ देर पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी यहीं पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।
न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ किया गोलमेज सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में अमेरिकी कंपनियों के साथ गोलमेज सम्मेलन कर रहे हैं। भारत का मकसद अमेरिका की मशहूर कंपनियों को भारत में निवेश के लिए प्रेरित करना है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने PM मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने न्यूयॉर्क के लोट्टे पैलेस होटल पहुंचने के बाद PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद उनका पहला बयान सामने आया है। केपी ओली ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हो रही द्विपक्षीय वार्ता में विभिन्न क्षेत्रीय, आपसी सहयोग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। नेपाल के दोबारा पीएम बनने के बाद केपी शर्मा ओली की भारत के प्रधानमंत्री के साथ यह पहली बैठक है। उम्मीद है कि दोनों नेताओं के बैठक के बाद भारत-नेपाल के संबंधों को परस्पर बनाए रखने और इसे गहरा करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।








