ओह रोहित तुमने यह क्या किया ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घर यानी भारत में सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

टीम इंडिया ने तो जैसे आज तय कर लिया था कि कुछ करना ही नहीं है। समझ से परे है कि इसे न्यूजीलैंड की बढ़िया गेंदबाजी कहा जाए या फिर भारतीय टीम की घटिया बल्लेबाजी। भारत को अपने ही घर पर ऐसे शर्मसार होना पड़ेगा, कुछ घंटे पहले तक किसने सोचा था, शायद किसी ने भी नहीं। अब राहत की बात ये रही कि भारतीय टीम 36 के स्कोर के पार चली गई और 46 रन बना दिए। लेकिन फिर भी पूरी टीम मिलकर 50 रन नहीं बना सकी। जिस भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हों, सूरमा भरे पड़े हों, वे सब मिलकर भी 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत का अपने घर पर ये सबसे छोटा स्कोर भी हो गया है। भारतीय टीम शर्मनाक रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।

न्यूजीलैंड के सामने बेबस नजर आ रही है टीम इंडिया

भारतीय ने अभी कुछ ही दिन पहले यानी साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में 62 रन बनाए थे और पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। उसके बाद ये सोचा गया ​कि ऐसा दिन दोबारा कभी देखने के लिए नहीं मिलेगा, कम से कम भारत में तो ऐसा नहीं होगा, लेकिन इससे भी बदतर दिन अभी देखना बाकी था, जो अब देखने के लिए मिला है। पूरी भारतीय टीम ने मिलकर केवल 46 रन ही बनाए। अब भारतीय टीम का अपने घर पर ये सबसे छोटा स्कोर हो गया है। यानी सारे शर्मनाक रिकॉर्ड एक झटके में चकनाचूर हो गए हैं।

अपने घर पर टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर

चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटे स्कोर आखिर हैं क्या, ये कब बने और किस टीम के खिलाफ बने। भारतीय क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु में यानी आज ही अपने घर पर सबसे छोटा स्कोर बनाया है, जो 46 का है। इससे पहले टीम ने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ साल 2021 में मुंबई में 62 रन बनाए थे। इससे भी पहले की बात की जाए तो साल 1987 में टीम इंडिया ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 75 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। साल 2008 में भारतीय टीम ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का तीसरा सबसे छोटा टोटल

अब जरा ये भी जान लीजिए कि टीम इंडिया का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर क्या है। यहां हम आपको विदेशी जमीन की बात भी बताने जा रहे हैं। टीम इंडिया ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में केवल 36 रन बनाए थे। ये शायद सबसे खराब दिन था, चुंकि मामला अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ है, इसलिए ज्यादातर फैंस को ये याद भी होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने ने साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 42 रन ही बनाए थे। अब 46 का स्कोर तीसरा सबसे घटिया स्कोर हो गया है। जो आज बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना है। अब टीम इंडिया इस मैच को कैसे बचा पाएगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। वैसे हार तो करीब ही नजर आ रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें