एन डी ए के मुख्यमंत्रियों की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एन डी ए के मुख्यमंत्रियों की बैठक
इसे हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की उल्लेखनीय जीत के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की जीत से काफी उत्साहित है। नायब सिंह सैनी सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेनेवाले हैं। वहीं शपथ ग्रहण के ठीक बाद एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चंडीगढ़ में बीजेपी की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों, संविधान के ‘अमृत महोत्सव’ और आपातकाल के संदर्भ में लोकतंत्र की ‘हत्या की कोशिश’ के 50 साल पूरे होने पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय विकास के मुद्दे शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की उल्लेखनीय जीत के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने एक बयान में कहा, “इस कार्यक्रम का एक व्यवस्थित एजेंडा होगा जिसमें राष्ट्रीय विकास के मुद्दे शामिल होंगे। इसमें संविधान का अमृत महोत्सव मनाने और लोकतंत्र की हत्या के प्रयास की 50वीं वर्षगांठ जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।”

बीजेपी के 13 सीएम और 16 डिप्टी सीएम शामिल होंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी चर्चा का नेतृत्व करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नए कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद सम्मेलन शुरू हो जाएगा। बयान में कहा गया कि भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री हैं जबकि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री सहयोगी दलों से हैं।

एनडीए मुख्यमंत्रियों का पहला सम्मेलन

पिछले कई वर्षों में इस तरह का एनडीए मुख्यमंत्रियों का यह पहला सम्मेलन होगा। महाराष्ट्र और झारखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में मिली जीत से भाजपा उत्साहित है। वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दोनों राज्यों में राजग का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें