तुर्की में आया भकूंप, 5.9 रिक्टर की तीव्रता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुर्की में भकूंप
भूकंप के तेज झटकों से तुर्की में हड़कंप मच गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है। नुकसान की कोई तात्कालिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

भूकंप के भयानक झटकों से तुर्की हिल गया है। बताया जा रहा है कि आज पूर्वी तुर्किये में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 बताई गई है। भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मगर इस बारे में और अधिक सूचना जुटाई जा रही है।

सरकारी आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी या एएफएडी के अनुसार, 5.9 तीव्रता का भूकंप मालाट्या प्रांत के काले शहर में पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट पर आया। ‘हेबरतर्क’ टेलीविजन की खबर के अनुसार भूकंप का असर निकटवर्ती शहरों दियारबाकिर, एलाजिग, एर्जिनकन और टुन्सेली में भी महसूस किया गया। मालाट्या के मेयर सामी एर ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ को बताया, ‘‘हमें अब तक किसी भी समस्या की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

पिछले साल आया था तुर्की में तेज भूकंप

तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि अभी भी दूरदराज के इलाकों में संभावित नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ‘हैबरतर्क’ की खबर के अनुसार पूरे क्षेत्र में लोग दहशत में घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। मालाट्या उन 11 प्रांतों में से एक था जो पिछले साल तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप से तबाह हो गया था। इस भूकंप में भारत ने सबसे पहले तुर्की की मदद की थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें