एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 189 यात्रियों के साथ जयपुर में हुई लैंडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Air India Express Plane dubai to jaipur get hoax bomb threat 189 passengers on board landed safe एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 189 यात्रियों के साथ जयपुर में हुई लैंडिंगएयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 189 यात्रियों के साथ जयपुर में हुई लैंडिंग

जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी मिली है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 में ईमेल के जरीए बम होने की धमकी दी गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात 1:20 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई. इस फ्लाइट में 189 यात्री सवार थे.

यह फ्लाइट लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की. हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया. इसके बाद सुबह 5 बजे जांच पूरी कर उड़ान को क्लियरेंस दी गई. इस वजह से 40 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इससे पहले 15 अक्टूबर 2024 को भी जयपुर से जुड़ी दो उड़ानों समेत देश भर में 5 फ्लाइट्स में बम थ्रेट मिला था, तब सोशल मीडिया के जरिए फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी.

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें