भारत-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू सरफ़राज़ ख़ान का शतक. हुआ पूरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के बाद सरफ़राज़ ख़ानभारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का शनिवार को चौथा दिन है.

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने तीन विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं और अभी न्यूज़ीलैंड की पहली पारी के मुक़ाबले 125 रन से पीछे है.

चौथे दिन अर्धशतक लगा चुके सरफ़राज़ ख़ान (87 रन) विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

इससे पहले तीसरे दिन बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया.

ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई.

हालांकि, यशस्वी अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख पाए और 35 रन बना कर आउट हो गए.

कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए और विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाते हुए 70 रन की पारी खेली.

दिन का खेल ख़त्म होने से कुछ ही देर पहले विराट कोहली ग्लेन फ़िलिप्स की गेंद पर टॉम बंडल को अपना कैच थमा बैठे.

दूसरा और तीसरा दिन न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों के नाम रहा. न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 402 रनों का स्कोर खड़ा किया और मेहमान टीम के लिए रचिन रविंद्र ने शतक लगाते हुए 134 रनों की पारी खेली थी.

वहीं अपनी पहली पारी में भारतीय टीम महज़ 46 रनों पर ही सिमट गई थी. यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है. इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था.

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें