लखनऊ से इन पांच शहरों के लिए चलेंगी डबलडेकर बसें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: यूपी की राजधानी लखनऊ से प्रदेश के पांच शहरों में डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। इनका किराया भी सामान्य से कम होगा। यह सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

लखनऊ से पांच बडे़ शहरों के लिए एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 20 बसें खरीदी जाएंगी। इसके लिए टेंडर किए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, किराया भी अन्य से कम रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश की पहली एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस का शुभारंभ किया है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से यह बस कमता बस अड्डे से अमौसी के बीच चलाई जा रही है। अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन भी एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने जा रहा है।

रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में 20 बसों के लिए टेंडर जारी किया है। अशोक लीलैंड सहित कई बड़ी कंपनियों ने बसों की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है। इन बसों को लखनऊ से पांच बड़े शहरों के बीच चलाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इन बसों को लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज व गोरखपुर के बीच चलाया जाएगा। प्रत्येक रूट पर चार-चार बसें चलाई जाएंगी।

बसों की खरीदारी का काम तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इनको सड़कों पर उतारा जाएगा। खास बात है कि पहली बार रोडवेज के बेड़े में डबलडेकर बसों को शामिल किया जा रहा है। अभी बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं। इसमें तीन हजार अनुबंधित व बाकी रोडवेज की बसें हैं।

 

65 सीटर होंगी ये बसें, लगेगा कम किराया

UP: Double decker buses will be available from Lucknow for these five cities, fares in 65 seater buses will be

रोडवेज के अधिकारी बताते हैं कि एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने पर 150-200 किलोमीटर तक चल सकेगी। बस की दोनों मंजिलों पर कुल 65 सीटें होंगी। आम बसों में 52 सीटें होती हैं। सीटें बढ़ने और डीजल के मुकाबले कम लागत की वजह से इनका किराया भी कम किया जा सकता है। इस पर भी मंथन हो रहा है।

पांच रूटों पर बनेंगे 12 चार्जिंग स्टेशन
एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। लखनऊ से अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर रूट पर कुल 12 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि बसें निर्बाध रूप से चलाई जा सकें। इसके लिए जल्द ही टेंडर किए जाएंगे।

20 बसों की होनी है खरीद  
एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 20 बसें खरीदी जानी हैं, जिसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।-मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, रोडवेज

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें