सीएम योगी ने किए बाबा वैद्यनाथ के दर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा वैद्यनाथ के दर्शन
यूपी के सीएम ने जामताड़ा के नाला में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली नें सीएम योगी ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और मोदी द्वारा भेजे गए केंद्रीय धन को लूट लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया। उनकी आखिरी रैली देवघर में भाजपा प्रत्याशी व विधायक नारायण दास के लिए हुई।  रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने यहां जलाभिषेक किया और फिर आरती कर बाबा से सुखद व समृद्ध भारत की कामना की। सीएम योगी के वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समाज के लोगों ने सीएम को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों से बातचीत की। यहां मौजूद लोगों ने सीएम को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी।इस दौरान यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

सीएम योगी ने जामताड़ा में की रैली
यूपी के सीएम ने जामताड़ा के नाला में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली नें सीएम योगी ने कहा, “झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और मोदी द्वारा भेजे गए केंद्रीय धन को लूट लिया है। इसने बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ को भी बढ़ावा दिया है, जिससे ‘बेटी, माटी, रोटी’ के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अब, लूटे गए धन को वापस लेने के लिए बुलडोजर तैयार है।” उन्होंने झामुमो पर भूमि जिहाद और लव जिहाज का समर्थन करने का आरोप लगाया।

झामुमो सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “अब वे अपनी विभाजनकारी राजनीति के जरिए झारखंड के लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं।” बता दें कि झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण के मतदान के बाद 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें