10वीं और 12वीं के भी स्कूल दिल्ली में बंद,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी स्कूल मंगलवार से बंद रहेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी। CM आतिशी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने भी प्रदूषण के चलते 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलाने का फैसला लिया है।
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण मंगलवार से कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 10वीं-12वीं की कक्षाएं मंगलवार से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। बता दें, इससे पहले ग्रेप 3 के नियम लागू होने के कारण पांचवीं तक की क्लासेज ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया गया था।

 

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेज और विभागों में ऑनलाइन कक्षाएं कर दी हैं। 23 नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड में लगेंगी। डीयू ने देर शाम अधिसूचना जारी की है।

23 नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड में

अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज और विभागों के छात्रों के व्यापक हित में, यह निर्णय लिया गया है कि शनिवार 23 नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

25 नवंबर से भौतिक मोड में नियमित कक्षाएं शुरू होगी

सोमवार 25 नवंबर 2024 से भौतिक मोड में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। हालांकि डीयू के फैसले को शहीद भगत सिंह कॉलेज में विरोध के बाद लिए गए ऑनलाइन कक्षाएं करने के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। शाम 6.30 बजे तक डीयू ने इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया था। रात 9 बजते बजते ही इस पर निर्णय ले लिया गया।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें