जर्मन कंपनियों को PM Modi ने क्या कहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जर्मन कंपनियों को PM Modi ने कहा, भारत आइये क्योंकि यही समय है सही समय
प्रधानमंत्री ने बताया कि जर्मनी और भारत के बीच मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मजबूत सहयोग की संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि फिलहाल भारत में जर्मनी की 1800 से ज्यादा कंपनी काम कर रही हैं और उन्होंने बीते सालों में 15 बिलियन डॉलर का निवेश किया है.

न्यूज़ 9 ग्लोबल समिट के जर्मनी एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने जर्मन कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.

जर्मनी भारत का प्रमुख साझेदार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया भारत के साथ विकास की साझेदारी करना चाहता है, जिसमें जर्मनी भारत का महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है. साथ ही प्रधानमंत्री ने जर्मनी की कंपनियों से कहा कि भारत आइये क्योंकि यही समय है सही समय.

जर्मनी के साथ बढ़ेगा ट्रेड

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि भारत और जर्मनी के बीच 34 बिलियन डॉलर का बाइलेटरल ट्रेड भी होता है. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि ये ट्रेड आने वाले दिनों में और बढ़ेगा, क्योंकि आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट लार्ज ग्रोइंग इकोनॉमी है. इसलिए दुनिया का प्रत्येक देश विकास के लिए भारत के साथ साझेदारी करना चाहता है.

इंडो-जर्मन पार्टनरशिप का नया अध्याय

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2024 में दिल्ली में आयोजित इंडो-जर्मन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के 25 साल पूरे हुए हैं, ये साल इस पार्टनरशिप के लिए ऐतिहासिक रहा है. 12 साल बाद दिल्ली में एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ द जर्मन बिजनेस का आयोजन हुआ. जिसमें जर्मनी ने फोकस ऑफ इंडिया डॉक्यूमेंट रिलीज किया. साथ ही स्किल्स लेबर स्ट्रेटजी फॉर इंडिया भी रिलीज किया.

मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में सहयोग

प्रधानमंत्री ने बताया कि जर्मनी और भारत के बीच मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मजबूत सहयोग की संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा, “हम जर्मनी के साथ मिलकर दुनिया के समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं.”

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें