
महाराष्ट्र में जहां पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी+शिवसेना गठबंधन ने परचम लहराया था तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई में महागठबंधन ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था।
आज महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के तहत मतगणना का दिन है। आज तय हो जाएगा कि इन दोनों सूबों में कौन सी पार्टी और कौन सा गठबंधन सबसे आगे रहने वाला है। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनावों का भी परिणाम आज आ जाएगा। ये सारे नतीजे आने वाले कुछ वक्त के लिए देश की सियासत की दशा और दिशा तय करेंगे।
- शाइना ने किए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन
मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले पूजा करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।
- किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं: पुणे के डिप्टी एसपी
मतगणना पर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया, ‘भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी। आज यहां हमारे 250 जवानों की तैनाती की गई है और 20 अफसरों को भी ड्यूटी दी गई है।’








