नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘मैं तो दिल्ली आना ही पसंद नहीं करता
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनको दिल्ली इसलिए आने का मन नहीं करता क्योंकि यहां पर प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अक्सर उनको संक्रमण हो जाता है। नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदूषण कम करने का सबसे अच्छा तरीका जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। क्या आम क्या खास सभी पर बढ़ते हुए वायु प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उनको राजधानी दिल्ली में आने का मन ही नहीं करता है। उन्होंने यह भी माना कि जब भी वह दिल्ली आते हैं, उनको अक्सर यहां संक्रमण हो जाता है। बता दें कि नितिन गडकरी नागपुर से सांसद हैं।

 

दिल्ली में मुझे रहना पसंद नहीं

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां मुझे रहना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां प्रदूषण के कारण संक्रमण होता है। उन्होंने आगे कहा, “हर बार मैं दिल्ली आता हूं तो ऐसा लगता है यहां नहीं आना चाहिए क्यों कि यहां पर इतना भयंकर प्रदूषण है”।

 

प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री ने दिया सुझाव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने का सबसे अच्छा तरीका जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है। अगर ऐसा होता है कि प्रदूषण के स्तर में काफी कमी देखने को मिल सकती है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 22 लाख करोड़ रुपये मूल्य के जीवाश्म ईंधन का आयात करता है, जो अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण है। हम वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देकर जीवाश्म ईंधन के आयात को कम कर सकते हैं।

 

भारत के लिए बेरोजगारी मुख्य समस्या

गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी है, इसलिए आने वाले समय में सरकार को आर्थिक और सामाजिक समानता हासिल करना सुनिश्चित करना होगा।

राजधानी में दिल्ली में प्रदूषण का असर

बता दें कि राजधानी दिल्ली के निवासियों को मंगलवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 पर रहा, जो लगातार तीसरे दिन राहत का संकेत है। इस महीने (दिसंबर) की शुरुआत में राजधानी दिल्ली और आसपास में रहने वाले लोगों के लिए सांस लेना नवंबर की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा है। हालांकि, अभी हवा में वायु प्रदूषण अपने गंभीर स्थिति में मौजूद है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें