हादसे में 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलप्पुझा में कार-बस की हुई भीषण टक्कर
केरल के अलप्पुझा में सोमवार रात केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस एक कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई। सभी एमबीबीएस छात्र थे। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना कलारकोड के पास रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार टक्कर के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
केरल के अलप्पुझा में सोमवार रात केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस एक कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई। सभी एमबीबीएस छात्र थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कलारकोड के पास रात करीब 10 बजे हुई।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टक्कर के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन को तोड़कर उसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला गया।

 

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र थे मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार 2 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है, हालांकि अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है।

 

सड़क हादसे में हुई थी IPS अधिकारी की मौत

एक अन्य दुखद घटना में, कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने जा रहे 26 वर्षीय भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हर्षबर्धन (IPS Harsh Vardhan Died) कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई, जब हासन तालुक के किट्टाने के पास कथित तौर पर पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गया।

 

इस हादसे में IPS अधिकारी की अस्पताल में मौत हो गई और ड्राइवर को चोटें आईं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें