इंटरनेशनल खिलाड़ी निकला पुष्पाराज 2

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुष्पा 2 का विदेश में भी चला सिक्का।
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल  का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। चार दिन के अंदर 800 करोड़ रुपये छापने वाली अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 ने एक हॉलीवुड फिल्म को भी कमाई में पीछे कर दिया है और यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि क्रिस्टोफर नोलन की है।
पुष्पा 2 द रूल की कमाई ने साफ कर दिया है कि वाकई पुष्पाराज ‘फायर नहीं, वाइल्ड फायर है’। अल्लू अर्जुन के आइकॉनिक डायलॉग्स, धांसू एक्शन और दमदार कहानी के दम पर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर बेतहाशा नोट छाप रही है। आलम यह है कि इस साउथ फिल्म ने हॉलीवुड पर भी तरस नहीं खाया है। 

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। भारत के अलावा फिल्म का क्रेज दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से यह फिल्म हॉलीवुड मूवीज को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है। इसने दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। 

नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2 का राज

दरअसल, क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई एडवेंचर ड्रामा इंटरस्टेलर  सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। यह उस वक्त थिएटर्स में आई, जब हॉलीवुड की मच अवेटेड मूवीज मोआना 2 विक्ड और ग्लैडिएटर 2 का बज है। इसे टक्कर देने मैदान में पुष्पा 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2, मोआना 2, विक्ड और ग्लेडिएटर 2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है।

इंटरस्टेलर से आगे निकली पुष्पा 2

यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका के 1245 थिएटर्स में चल रही है, जिसने दो दिन (गुरुवार-शुक्रवार) को बॉक्स ऑफिस पर 1,700,000 यूएस डॉलर (करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये) कमा लिए हैं। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की री-रिलीज फिल्म इंटरस्टेलर को पीछे कर दिया है, जो इस वक्त कमाई के मामले में पुष्पा 2 के बाद पांचवें पायदान पर है। 165 थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन में 1,370,000 डॉलर (1 करोड़ 17 करोड़ के करीब) कमाई की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें