
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। चार दिन के अंदर 800 करोड़ रुपये छापने वाली अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 ने एक हॉलीवुड फिल्म को भी कमाई में पीछे कर दिया है और यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि क्रिस्टोफर नोलन की है।
नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2 का राज
दरअसल, क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई एडवेंचर ड्रामा इंटरस्टेलर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। यह उस वक्त थिएटर्स में आई, जब हॉलीवुड की मच अवेटेड मूवीज मोआना 2 विक्ड और ग्लैडिएटर 2 का बज है। इसे टक्कर देने मैदान में पुष्पा 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2, मोआना 2, विक्ड और ग्लेडिएटर 2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है।
इंटरस्टेलर से आगे निकली पुष्पा 2
यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका के 1245 थिएटर्स में चल रही है, जिसने दो दिन (गुरुवार-शुक्रवार) को बॉक्स ऑफिस पर 1,700,000 यूएस डॉलर (करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये) कमा लिए हैं। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की री-रिलीज फिल्म इंटरस्टेलर को पीछे कर दिया है, जो इस वक्त कमाई के मामले में पुष्पा 2 के बाद पांचवें पायदान पर है। 165 थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन में 1,370,000 डॉलर (1 करोड़ 17 करोड़ के करीब) कमाई की है।








