
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को उतारा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि लिस्ट पूरी कर ली गई है और यह सूची आज ही जारी की जाएगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने पुराने और दिग्गज नता संदीप दीक्षित को उतारने का फैसला लिया है।
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
- देवेंद्र यादव – बादली
- रोहित चौधरी – नांगलोई
- रागिनी नायक – वजीरपुर
- अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर
- अनिल चौधरी – पटपड़गंज
- मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
- हारून यूसुफ – बल्लीमारान
- अली मेहंदी – मुस्तफाबाद
- अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)
हालांकि पार्टी ने अभी तक लिस्ट जारी नहीं की है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में 21 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। आज सूची जारी हो जाएगी|
Author: Red Max Media
Post Views: 24








