पुष्पा 2 : 8वें दिन कर डाली मोटी कमाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई जारी
  एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों कमाई के मामले में जमकर धूम मचा रही है। हर रोज अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा- द रूल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई मूवीज को पछाड़ रही है। अब रिलीज के 8वें दिन पुष्पा 2 ने हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का भी ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 पिछले हफ्ते आज ही के दिन अल्लू अर्जुन स्टारर (Allu Arjun) मूवी पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये फिल्म कमाई के मामले में साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा की कई बड़ी-बड़ी मूवीज को धूल चटा चुकी है।

इस बीच पुष्पा- द रूल के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने 2024 की मेगा ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का सफाया कर दिया है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं।

8वें दिन इतना हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन 

पुष्पा- द रूल की रिलीज को एक सप्ताह का सफर पूरा हो गया है। पूरे वीक में नॉन हॉलिडे के बावजूद इस मूवी ने कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से नीचे नहीं आया है। इनकम का यही शानदार सिलसिला रिलीज के 8वें दिन भी जारी रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार दूसरे गुरुवार को पुष्पा 2 ने करीब 30 करोड़ की कमाई कर ली है।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ 
  • पहला दिन- 164.25 करोड़

  • दूसरा दिन- 93.8 करोड़

  • तीसरा दिन- 119.25 करोड़

  • चौथा दिन- 141.05 करोड़

  • पांचवा दिन- 64.45 करोड़

  • छठा दिन- 51.55 करोड़

  • सातवां दिन- 43.35 करोड़

  • आठवां दिन- 30

  • कुल- 723.35 करोड़

स्त्री 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। लेकिन पुष्पा 2 के सामने ये मूवी छोटी साबित हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर हिंदी भाषा में रिलीज के 8वें दिन स्त्री 2 ने 18.20 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि पुष्पा 2 ने 8वें दिन हिंदी बेल्ट में करीब 25 करोड़ की अनुमानित इनकम कर ली है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें