पी एम मोदी ने नेतन्याहू को हनुक्काह की दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय पी एम मोदी और इजराइल पी एम नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्काह पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। यह यहूदियों को रोशनी पर्व होता है और पूरे आठ दिनों तक चलता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्काह के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का पर्व मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “ हनुक्काह की चमक हर किसी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे।” हनुक्काह यहूदी पर्व है जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है।

बता दें के हनुक्काह यहूदियों का विशेष त्योहार है, जो पूरे 8 दिनों तक चलता है। इसे यहूदियों का प्रकाश महोत्सव भी कहते हैं। हनुक्काह पर्व यहूदियों का सबसे बड़ा रोशनी पर्व है। यह येरूशलम में दूसरे मंदिर के निर्माण और यहूदियों के जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह घटना 165 ई. पूर्व से जुड़ी है। इसकी शुरुआत किलेव महीने के 25वें दिन से होती है। यह 8 दिनों तक लगातार चलने वाला त्योहार है। आठों दिन गली-गली और शहर-शहर रोशनी से जगमग कर दिया जाता है। ठीक वैसे, जैसे भारत में दीवाली मानाई जाती है। भारतीय पर्व और संस्कृति से यहूदियों का यह पर्व काफी मिलता-जुलता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें