सोनियाऔर प्रियंका कांग्रेस के सम्मेलन में नहीं रहेंगी ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के ऐतिहासिक सम्मेलन या बैठक का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस बैठक से नदारद रह सकती हैं।

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस पार्टी बड़ी बैठक कर रही है। दरअसल, साल 1924 में बेलगावी में ही कांग्रेस का अहम अधिवेशन हुआ था जिसमें महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। इस सम्मेलन की शताब्दी यानी कि 100 साल पूरे होने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस ने बेलगावी में पार्टी की कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं के भाग लेने की संभावना है। हालांकि, अब खबर ये आई है कि कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस बैठक में नदारद रह सकती हैं।

सोनिया गांधी की तबीयत खराब

ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बेलगावी में पार्टी की बैठक में शामिल नहीं भी हो सकती हैं। दरअसल, सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण बेलगावी में पार्टी की CWC बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। अगर सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार नहीं होती है तो प्रियंका गांधी वाड्रा भी CWC बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं।

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें