वरुण धवन की फिल्म का कितना रहा कलेक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
वरुण धवन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मीडिया और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाालंकि पुष्पा 2 के सामने फिल्म को अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानिए।
कड़कड़ाती सर्दी और फेस्टिव सीजन को देखते हुए साउथ के निर्देशक एटली एक धाकड़ फिल्म लेकर आए नाम है बेबी जॉन। ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है जिसमें थलापति विजय ने काम किया था। 

पुष्पा 2 ने दिया तगड़ा कॉम्पटीशन
वरुण धवन की बेबी जॉन से मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म फैंस के लिए क्रिसमस ट्रीट का काम करेगी। हालांकि हाल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिलहाल फिल्म को अल्लू अर्जुन  की पुष्पा से तगड़ा कॉम्पटीशन मिल रहा है और इसके लिए टिक पाना भी मुश्किल हो रहा है। 

कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ट्रैकिंग वेबसाइट  के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 16.5 करोड़ रुपये का बिजनेस दर्ज किया है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 11.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जबकि दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड्स जोड़े तो 2.56 करोड़ की कमाई के साथ बेबी जॉन का कलेक्शन 13.5 करोड़ रुपये रहा। 

सिनेमाघरों में दिखी दर्शकों की भारी भीड़?

पहले जहां खबर आ रही थी कि बेबी जॉन को जगह देने के लिए पुष्पा 2 सिनेमाघरों से उतारी जा रही उस पर बाद में बात बनती नजर आई। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पीवीआर-आईनॉक्स से बातचीत के बाद मामले को सुल्टा लिया। भारत में बेबी जॉन के पास 25 दिसंबर को हिंदी में कुल मिलाकर 24.97 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। हालांकि शाम के शो में ज्यादा दर्शक दिखे। इस दौरान 30.89 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। सुबह के शो में 13.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 28.77 प्रतिशत और रात के शो में 26.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वरुण धवन की हाईएस्ट ओपनर फिल्म

हालांकि एक हिसाब से देखा जाए तो बेबी जॉन पिछले पांच सालों में वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग है। उनकी 2019 की रिलीज कलंक, जिसमें आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी थे ने अपने शुरुआती दिन में 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं साल 2020 में रिलीज हुई स्ट्रीट डांसर 3डी , साल 2022 में आई जुग जुग जीयो और 2022 में आई भेड़िया वरुण धवन की उन फिल्मों में से हैं जिन्होंने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में भी कमाई नहीं की।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें