साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 28 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 28 की मौत

हाल ही में अजरबैजान का एक विमान लैंडिंग के समय क्रैश हुआ था। इसकी चर्चा थमी नहीं कि ऐसा ही हवाई हादसा दक्षिण कोरिया में रविवार हो गया। साउथ कोरिया के मुआन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त रनवे पर विमान फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें से 28 की मौत हो गई है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

दक्षिण कोरिया में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 28 लोगों की मौत की पुष्टि अभी हुई है, वहीं अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव-राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, घायलों को ले जाया गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था। दक्षिण कोरिया के मुआन जब यह विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इस दौरान रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से जा टकराया। इसके चलते विमान में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 28 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस दुर्घटना में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें