
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पाकिस्तान की हार का भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर पर खिसक गया है। वहीं दूसरा टेस्ट और सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। टीम इंडिया 2016 के बाद दूसरी बार आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची है।
ताजा आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग
1. ऑस्ट्रेलिया – 126
2. दक्षिण अफ्रीका – 112
3. भारत – 109
4. इंग्लैंड – 106
5. न्यूजीलैंड – 96
Author: Red Max Media
Post Views: 25








