उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर कोरिया ने बेहद घातक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
उत्तर कोरिया अपने ने मिसाइल परीक्षणों को लेकर दुनिया की परवाह कभी नहीं की है। उत्तर कोरिया को ना तो प्रतिबंधों की परवाह है और नहीं ही जंग का डर। यही वजह कि उसने एक बार फिर समंदर में मिसाइल परीक्षण कर नए साल में दुनिया को संदेश दे दिया है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ता रहेगा।
दक्षिण कोरिया की सेना ने क्या कहा

इस बीच, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने 2025 में भी अपनी हथियार परीक्षण गतिविधियों को जारी रखते हुए सोमवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसका निशाना 1,100 किलोमीटर दूर तक था। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास के इलाके से दागा गया और प्रक्षेपण की तैयारियों का अमेरिका तथा दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने पहले ही पता लगा लिया था।

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

 

दक्षिण कोरिया ने बताया  उकसावे की कार्रवाई

दक्षिण कोरिया ने प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे उकसावे की गतिविधि करार दिया जो कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों की तैयारी में अपनी निगरानी और रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही है और अमेरिका तथा जापान के साथ मिसाइल को लेकर जानकारी साझा कर रही है।

सियोल की यात्रा पर हैं अमेरिका के विदेश मंत्री

उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल टेस्ट ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उत्तर कोरिया से जुड़े परमाणु खतरे और अन्य मुद्दों पर दक्षिण कोरियाई सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए सियोल की यात्रा पर हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें