दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक चरण में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच आज का दिन सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 
दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

दिल्ली में कितने पुरुष और महिला मतदाता?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।

दिल्ली में कुल वोटर- 1.55 करोड़
कुल पुरुष वोटर- 83.89 लाख
कुल महिला वोटर- 71.74 लाख
पोलिंग स्टेशन- 13 हजार 3 3 पोलिंग स्टेशन

गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है: राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा कि गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है।

6 बजे ही पूरा वोटिंग परसेंटेज कैसे आ सकता है?: राजीव

राजीव कुमार ने कहा कि 6 बजे ही पूरा वोटिंग परसेंटेज कैसे आ सकता है?

EVM पूरी तरह फुल प्रूफ: राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा कि EVM पूरी तरह फुल प्रूफ है।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच चुके हैं।

 

इस बार अलग है दिल्ली का चुनाव

आम आदमी पार्टी पिछले 11 वर्ष से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, लेकिन इस बार का चुनाव कई वजहों से रोचक होता जा रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तीसरी बार लगातार जीत के लिए जोर लगा रही है, वहीं विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बाजी पलटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

 

इस लड़ाई में कांग्रेस भी शामिल है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है और पार्टी के नेता भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और आप ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

 

इस बार कार्यकाल पूरा होने के पहले ही आबकारी मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर अपने स्थान पर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। केजरीवाल पर भाजपा और कांग्रेस लगातार आबकारी मामले और दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोल रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें