पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में किया रोड शो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दिया 2 लाख करोड़ का गिफ्ट
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। आज शाम पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां पर राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और अन्‍य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

 

इसके बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ गुरुवार शाम विशाखापत्तनम में रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा। रोड शो के दौरान तीनों नेताओं ने फूलों से सजे एक खुले वाहन में खड़े होकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो सिरिपुरम जंक्शन के पास से शुरू हुआ और आंध्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में संपन्न हुआ। 

आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दी सौगात

बता दें कि पीएम मोदी यहां पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने के बाद आंध्र प्रदेश की पहली यात्रा पर पीएम मोदी पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तरी आंध्र प्रदेश पर विशेष ध्यान देते हुए सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रमुख परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने यहां पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आंध्र प्रदेश संभावनाओं और अवसरों का राज्य है। जब आंध्र में ये संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा और तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। आंध्र का विकास हमारा विजन है और आंध्र के लोगों की सेवा हमारा संकल्प है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने 2047 तक लगभग 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इस विजन को साकार करने के लिए चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने ‘स्वर्ण आंध्र-2047’ पहल शुरू की है। केंद्र की एनडीए सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आंध्र प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लाखों करोड़ रुपये की परियोजनाओं में आंध्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है। आज 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, जो आंध्र प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें