हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी और एक युवती को भी गोली मार दी।
हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी और एक युवती को भी गोली मार दी। घटना जलेसर रोड पर श्यामनगर इलाके में हुई जहां सिपाही कुलदीप भाटी किराए पर रहता था। पुलिस घटना की वजह जानने में जुटी है और फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट जांच पड़ताल में जुटी है।

 कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर श्यामनगर इलाके में किराए पर रह रहे एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके कमरे में एक युवती भी लहूलुहान मिली है। उसके सीने पर गोली लगी है। युवती उसकी मित्र बताई गई है।

गोली आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। सिपाही की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस घटना की वजह जानने में जुटी है।

यह है पूरा मामला

गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के गांव चक्रसेनपुर निवासी कुलदीप भाटी यूपी पुलिस में 2017-2018 बैच का सिपाही है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। कुलदीप वर्ष 2019 से हाथरस में तैनात था। वह चंदपा, सदर कोतवाली और न्यायालय सुरक्षा में भी रहा।

इस समय उसकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। कुलदीप जलेसर रोड पर श्याम नगर में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था। गुरुवार की दोपहर कुछ लोगों ने सिपाही कुलदीप भाटी के कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे तक पहुंचने के मुख्य दरवाजे को कटर से काटा और कमरे के दरवाजे तोड़ा। कमरे में कुलदीप का शव फर्श पर पड़ा था। युवती लहूलुहान हाल में बेड पर पड़ी थी।
युवती की हालत गंभीर, आगरा रेफर

अंदेशा है कि सिपाही ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद के कनपटी पर रखकर तमंचा चला दिया। पुलिस की फील्ड यूनिट ने असलहा की तलाश कर छानबीन की और वहां साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी अशोक कुमार भी मौके पर छानबीन की।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें